डेस्क:
भारत (India) के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Javelin Thrower Neeraj Chopra) ने एकबार फिर देश को गौरवान्वित किया है। अमेरिका (America) में चल रहे 18वें वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (18th World Athletics Championships) में नीरज ने देश को सिल्वर दिलाया है। फाइनल में उन्होंने 88.13 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। बता दें कि इस चैपिंयनशिप में एंडरसन पीटर्स (Anderson Peters) ने गोल्ड मेडल (90.46 मीटर) जीता है। नीरज की इस जीत पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने बधाई दी हैं।
बता दें कि इस चैंपियनशिप में देश को 19 साल बाद कोई मेडल मिला है। नीरज इस चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। साथ ही वे पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं, जिन्होंने इस चैंपियनशिप में कोई मेडल जीता है।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को उनकी जीत पर बधाई दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “देश के प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक नीरज चोपड़ा को एक बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं ”।
A great accomplishment by one of our most distinguished athletes!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2022
Congratulations to @Neeraj_chopra1 on winning a historic Silver medal at the #WorldChampionships. This is a special moment for Indian sports. Best wishes to Neeraj for his upcoming endeavours. https://t.co/odm49Nw6Bx
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.13 मीटर
बता दें कि नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.13 मीटर का रहा। वहीं उनका पहला थ्रो फाउल रहा था। दूसरे थ्रो में नीरज ने 82.39 मीटर का भाला फेंका। वहीं तीसरे थ्रो में नीरज द्वारा फेंके भाले ने 86.37 मीटर की दूरी तय किया । वहीं चौथे प्रयास में नीरज ने 88.13 मीटर भाला फेंक। इसके बाद वे अपने पांचवें राउंड में फेल हो गए। अपनी इस प्रदर्शन के साथ वह दूसरे स्थान पर कायम रहकर सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे है।
